Sun 02 Aug 2026

ब्रेकिंग

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विधिक सेवाओं की जानकारी दी गई

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विधिक सेवाओं की जानकारी दी गई*

नारायणपुर_जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंतर्गत आज विशेष शिविर कार्यक्रम माननीय छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोंडागांव श्रीमती किरण चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोंडागांव सुश्री गायत्री साय के निर्देशन में एवं माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतिभा मरकाम के मार्गदर्शन में आज "राष्ट्रीय बालिका दिवस, दिनांक 24/01/2026" के अवसर पर श्रीमती वर्षा यादव, सखी वन स्टॉप सेंटर/किशोर न्याय बोर्ड नारायणपुर के द्वारा हाई स्कूल नेलवाड़ जिला नारायणपुर में तथा प्राथमिक कन्या शाला नेलवाड़ में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

आज के शिविर के दौरान विद्यालय की बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, बाल संरक्षण से संबंधित कानून, बाल विवाह निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, यौन अपराधों से बालक/बालिकाओं का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act), साइबर अपराध से बचाव, महिला हेल्पलाइन 181, डायल 112 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए निम्नांकित डालसा योजनाओं की जानकारी दी गई:_

*विधिक सेवा पात्र*

*नि शुल्क अधिवक्ता*

*बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम*

*बाल श्रम निषेध*

*नशा मुक्ति अभियान*

*जागृति योजना*

*साइबर क्राइम*

आदि के बारे में श्रीमती वर्षा यादव सखी वन स्टॉप सेंटर/किशोर न्याय बोर्ड नारायणपुर तथा सुश्री मनीषा बघेल थाना नारायणपुर ने उपरोक्त जानकारी दी शिविर में विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय कुमार बघेल एवं श्री पितेश्वर साहू तथा प्रधान पाठक श्री नवीन तिवारी एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन