Tue 04 Aug 2026

ब्रेकिंग

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

प्रमोद कुमार नाग सुकमा : उड़ीसा से अवैध धान परिवहन का खुलासा, 60 बोरा धान से भरा पिकअप जब्त

उड़ीसा से अवैध धान परिवहन का खुलासा, 60 बोरा धान से भरा पिकअप जब्त

जिला सुकमा के अंतर्गत ग्राम पंचायत पुसपाल क्षेत्र में आज अवैध धान परिवहन का एक गंभीर मामला सामने आया है। उड़ीसा राज्य से छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से धान लाया जा रहा था, जिसे प्रशासन ने मौके पर पकड़ लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन क्रमांक CG 17 KN 2057 (पिकअप) में लगभग 60 बोरा धान भरकर उड़ीसा राज्य से सुकमा जिले में लाया जा रहा था। यह कार्रवाई सुकमा-उड़ीसा सीमा क्षेत्र चक्का बुक्का नाला के पास आज दिनांक 02/01/2026 को दोपहर लगभग 03 बजे की गई। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक मौके से वाहन को लॉक कर चाबी लेकर फरार हो गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों द्वारा वाहन को जब्त कर लिया गया है।

इस अवैध धान परिवहन की जप्ती की कार्रवाई श्री आनंद कुमार गुर्दे,तहसीलदार, तहसील कार्यालय तोंगपाल द्वारा की गई।अवैध धान परिवहन में संलिप्त व्यापारी का नाम तूफान सिंह,निवासी – तोंगपाल (उड़ीसा राज्य) बताया जा रहा है।प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा फरार वाहन चालक की तलाश जारी है। साथ ही अवैध धान परिवहन से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। धान खरीदी सीजन के दौरान लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रमोद कुमार नाग

ब्यूरो चीफ सुकमा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन