Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

प्रमोद कुमार नाग सुकमा : प्रशासन की सख़्त कार्रवाई से अवैध धान भंडारण का खुलासा

प्रशासन की सख़्त कार्रवाई से अवैध धान भंडारण का खुलासा

छिंदगढ़ में एसडीएम ने 170 क्विंटल धान किया जब्त ।जिले में प्रशासन ने अवैध धान भंडारण के खिलाफ प्रभावी और सख़्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। 06 दिसंबर को छिंदगढ़ क्षेत्र में एक मकान में अवैध रूप से धान भंडारित होने की सूचना पर, मकान मालिक की अनुपस्थिति में अनुविभागीय दंडाधिकारी छिंदगढ़ श्री पी.वी. खेस द्वारा संबंधित मकान को विधिवत सील किया गया था।

आज 15 दिसंबर को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) छिंदगढ़ के नेतृत्व में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं पुलिस के संयुक्त दल ने पंचगणों की उपस्थिति में सील बंद मकान को खोला। जांच के दौरान मकान में लगभग 170 क्विंटल धान अवैध रूप से भंडारित पाया गया। प्रारंभिक जांच में यह धान व्यापारी सुभाष सिंह, निवासी पुसपाल का होना बताया गया। मौके पर ही नियमानुसार धान को जब्त कर मंडी अधिनियम 1972 के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि जिला प्रशासन किसानों के हितों की रक्षा, अवैध व्यापार पर अंकुश और शासन की नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि अवैध धान भंडारण और कालाबाजारी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन की इस तत्पर और पारदर्शी कार्रवाई की स्थानीय नागरिकों एवं किसानों द्वारा सराहना की जा रही है।

ब्यूरो चीफ सुकमा

प्रमोद कुमार नाग

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन