Sun 02 Aug 2026

ब्रेकिंग

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट : वन मंत्री कश्यप ने किया अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन 2026 की आधिकारिक टी-शर्ट का विमोचन

वन मंत्री कश्यप ने किया अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन 2026 की आधिकारिक टी-शर्ट का विमोचन

अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन 2026 का आयोजन अब होगा 31 जनवरी को शांति, एकता और खेल भावना का संदेश देने वाली अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन 2026 की तैयारियां जोर-शोर से प्रारंभ हो चुकी हैं। इसी कड़ी में मैराथन की आधिकारिक टी-शर्ट का विमोचन प्रदेश के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के करकमलों से किया गया। इस दौरान मंत्री कश्यप ने महत्वपूर्ण जानकारी दी की पूर्व में निर्धारित 25 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले इस मैराथन की तिथि में बदलाव करते हुए अब इसका आयोजन 31 जनवरी 2026 को किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि शांति, सद्भाव और विकास का प्रतीक है। यह मैराथन देश-प्रदेश को यह संदेश देती है कि अबूझमाड़ क्षेत्र खेल, पर्यटन और सकारात्मक ऊर्जा का नया केंद्र बन रहा है। विमोचित टी-शर्ट को मैराथन की थीम के अनुरूप आकर्षक एवं प्रेरणादायी रूप में डिजाइन किया गया है, जो शांति और एकजुटता के संदेश को दर्शाती है। अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन 2026 के माध्यम से क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ शांति और विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम, जिला पंचायत के अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगर पालिका अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल, वरिष्ठ नागरिक बृजमोहन देवांगन, कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन, पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया सहित पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

प्रधान संपादक

तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन