Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

रचना ठाकुर दंतेवाडा : राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत दंतेवाड़ा के विद्यार्थियों का रमन विज्ञान केंद्र, नागपुर शैक्षणिक भ्रमण

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत दंतेवाड़ा के विद्यार्थियों का रमन विज्ञान केंद्र, नागपुर शैक्षणिक भ्रमण

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत जिला दंतेवाड़ा के विद्यार्थियों हेतु राज्य के बाहर शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दंतेवाड़ा श्री जयंत नाहटा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के तहत दंतेवाड़ा जिले के विद्यार्थियों एवं ए.वी.एन. शिक्षकों सहित कुल 33 सदस्यीय दल को महाराष्ट्र के नागपुर स्थित रमन विज्ञान केंद्र तथा आसपास के प्रमुख शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक स्थलों का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को विज्ञान से संबंधित विभिन्न मॉडल, प्रयोग, विज्ञान प्रदर्शन गैलरी एवं नवाचार आधारित गतिविधियों को प्रत्यक्ष रूप से देखने और समझने का अवसर प्राप्त हुआ।

इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, तार्किक सोच तथा प्रयोगात्मक अधिगम को बढ़ावा देना है। भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों को कक्षा-कक्ष शिक्षण से आगे बढ़कर व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ, जिससे उनमें वैज्ञानिक जिज्ञासा विकसित हुई तथा भविष्य में विज्ञान आधारित करियर के प्रति प्रेरणा मिली।

विशेष रूप से आदिवासी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए यह शैक्षणिक भ्रमण ज्ञानवर्धक एवं अत्यंत प्रेरणादायक सिद्ध हुआ। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत आयोजित यह पहल जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार एवं वैज्ञानिक चेतना के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रमोद ठाकुर, जिला मिशन समन्वयक श्री हरिश गौतम एवं सहायक परियोजना समन्वयक श्री कमल कर्मकार का विशेष योगदान रहा।..

रचना ठाकुर

ब्यूरो चीफ दंतेवाडा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन