Sun 02 Aug 2026

ब्रेकिंग

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

रचना ठाकुर की रिपोर्ट दंतेवाडा : मालवाहक पिकअप में यात्रियों को बैठाने पर चालक पर 5000 रुपये का चालान

मालवाहक पिकअप में यात्रियों को बैठाने पर चालक पर 5000 रुपये का चालान

सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दंतेवाड़ा यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मालवाहक पिकअप वाहन (एमपी 50 जी 2460) के चालक पर डट एक्ट की धारा 66ध्192 के तहत 5000 रुपये का चालान किया है। वाहन में अनुचित रूप से यात्रियों को बैठाकर ले जाया जा रहा था, जिसे गंभीर उल्लंघन मानते हुए यह कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर.के. बर्मन तथा उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री नसर उल्ला सिद्दीकी के मार्गदर्शन में की गई। यातायात पुलिस ने बताया कि मालवाहक वाहनों में सवारियाँ ढोना अत्यंत खतरनाक है और इससे दुर्घटनाओं का जोखिम बढ़ जाता है। चालक को चालान के साथ कड़ी समझाइश भी दी गई कि भविष्य में ऐसी लापरवाही न दोहराएँ तथा सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें। पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा को लेकर जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि सड़कें सुरक्षित रहें और दुर्घटनाओं में कमी आए।

रचना ठाकुर

ब्यूरो चीफ दंतेवाडा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन