Sun 02 Aug 2026

ब्रेकिंग

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : जिला नारायणपुर कि कलेक्टर नम्रता जैन अबूझमाड़ का विकास को बढ़ावा देने के लिए करती है निरंतर प्रयास और दौरा

*अबूझमाड़ के अंतिम गांव सितरम का दौरा ; कलेक्टर नम्रता जैन द्वारा निर्माणाधीन सड़क मार्ग का निरीक्षण ,शिक्षा, स्वास्थ्य की परखी गुणवत्ता*

नारायणपुर, 21 जनवरी 2026 // कलेक्टर नम्रता जैन ने बुधवार को अबूझमाड़ क्षेत्र के सुदूर गांवों गारपा, पांगुड़, कोंगे और सितरम का सघन दौरा कर सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और बुनियादी सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक सुधार और व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

*सुदूर मार्गों का निरीक्षण और निर्माण गुणवत्ता सुनिश्चित करना*

कलेक्टर ने अपने दौरे के दौरान Sonpur से सीतरम तक, जिले के अंतिम गांव तक लगभग 70 किमी लंबा मार्ग का निरीक्षण किया। इस अवसर पर PWD के सबइंजीनियर भी उपस्थित थे। कलेक्टर ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह मार्ग ग्रामीणों, बच्चों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए सुरक्षित और सुगम होना चाहिए, ताकि दुर्गम इलाके में आवागमन आसान और सुविधाजनक बन सके।

स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा और सुधार के निर्देश

कलेक्टर ने पांगुड़ सहित अन्य गांवों के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, मरीजों के उपचार और दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को नियमित सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और ग्रामीण महिलाओं और बच्चों से संवाद कर स्वास्थ्य सुविधाओं की वास्तविक स्थिति जानी।

शिक्षा और छात्रावास का सघन निरीक्षण

कलेक्टर ने गारपा, पांगुड़, कोंगे और सितरम के विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र और बालक आश्रम का निरीक्षण किया। अनुपस्थित शिक्षकों के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बच्चों की पढ़ाई, उपस्थिति और छात्रावास की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। शिक्षकों को शिक्षा की गुणवत्ता, नियमित अध्ययन और अनुशासन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन