Sun 02 Aug 2026

ब्रेकिंग

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : नारायणपुर जिले में परिवहन वाहनों की फिटनेस सुविधा प्रारंभ किए जाने की मांग

नारायणपुर जिले में परिवहन वाहनों की फिटनेस सुविधा प्रारंभ किए जाने की मांग

जिला नारायणपुर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश दीवान जिला नारायणपुर में चार चक्का,6 चक्का, वैसे ही 12,14,और 16 चक्का गाड़ियों का फिटनेस को लेकर आम जनता को हो रही समस्याओं को लेकर नारायणपुर जिले में ही आम नागरिकों को फिटनेस की सुविधा मिल सके करके मंत्री जी से परिवहन वाहनों की फिटनेस की सुविधा प्रारंभ किए जाने की मांग की है।

नारायणपुर जिले में परिवहन कार्य निरंतर बढ़ रहा है। जिले में अन्य जिलों की तुलना में भारी संख्या में मालवाहक गाड़ियों, विशेषकर माइनिंग से जुड़े ट्रक, प्रतिदिन संचालित हो रहे हैं। बावजूद इसके, यहां परिवहन वाहनों की फिटनेस जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण वाहन मालिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में नारायणपुर जिले के परिवहन मालिकों को अपनी गाड़ियों की फिटनेस के लिए जगदलपुर जाना पड़ता है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक तनाव भी झेलना पड़ रहा है। एक ओर ईंधन, समय और किराये का अतिरिक्त बोझ पड़ता है, वहीं दूसरी ओर परिवार और व्यवसाय पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। यह भी सर्वविदित है कि नारायणपुर जिले में माइनिंग से जुड़े ट्रकों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, जिससे यह आवश्यकता और अधिक गंभीर हो गई है कि फिटनेस संबंधी सेवाएँ जिले के मुख्यालय में ही उपलब्ध कराई जाएँ। अतः माननीय मंत्री जी से विनम्र निवेदन है कि नारायणपुर जिला मुख्यालय में ही परिवहन वाहनों की फिटनेस जांच की सुविधा प्रारंभ की जाए, ताकि स्थानीय परिवहन मालिकों को अनावश्यक परेशानियों से राहत मिल सके और परिवहन व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके। हमें पूर्ण विश्वास है कि शासन इस जनहितकारी मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगा।

*जिला नारायणपुर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश दीवान*

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन