विसर्जन में उमड़ी आस्था का सैलाब, जयकारों के साथ कृष्ण विहार कॉलोनी से : डीजे की धुन पर थिरके युवा, बच्चों से लेकर मातृशक्तियों और बुजुर्गों तक में दिखा उत्साह
Ten Singh Thakur
Wed, Oct 21, 2026
जांजगीर चांपा। कृष्ण विहार कॉलोनी में नवरात्रि पर्व के समापन अवसर पर कृष्ण विहार कॉलोनी में दुर्गा पूजन एवं जवारा विसर्जन का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ किया गया। विसर्जन यात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। कॉलोनी के बच्चों, युवाओं, मातृशक्तियों एवं पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर धार्मिक एकता और सामूहिक सहभागिता का परिचय दिया।
विसर्जन यात्रा में लगभग 20 कारों का काफिला शामिल रहा। यात्रा के दौरान डीजे की धुन पर युवक-युवतियां उत्साह के साथ थिरकते नजर आए। माता रानी के प्रति श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत माहौल में सभी ने मिलकर विसर्जन यात्रा को यादगार बनाया। कॉलोनी के विभिन्न परिवारों की सहभागिता ने आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया।
विसर्जन के लिए रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने कॉलोनी स्थित राधा माधव मंदिर की परिक्रमा की। इसके पश्चात माता रानी के जयकारों और भक्तिमय वातावरण के बीच विसर्जन यात्रा आगे बढ़ी। पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकजुटता की झलक देखने को मिली।
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और विशेषकर बच्चों का ध्यान रखते हुए रास्ते में पेय पदार्थों की व्यवस्था भी की गई। बच्चों के लिए फ्रूटी तथा बड़ों के लिए कोल्ड ड्रिंक उपलब्ध कराई गई, जिससे यात्रा में शामिल लोगों को राहत मिली और सभी ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की।
कृष्ण विहार कॉलोनी का यह दुर्गा पूजन एवं जवारा विसर्जन आयोजन धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के साथ-साथ सामूहिक उत्सव और सामाजिक समरसता का प्रतीक बना। श्रद्धा, उमंग और उल्लास से भरी इस यात्रा ने कॉलोनीवासियों के बीच एकता और भाईचारे की भावना को और मजबूत किया।
✍️✍️रविन्द्र राठौर बिलासपुर संभाग प्रमुख
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन