Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

रावघाट बीएसपी प्रबंधन की मनमानी नही चलेगी बिना व्यवस्था किये माइंस चलाना बंद करे-नरेन्द्र नाग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : NSS कैंप बेलगांव माकड़ी पुलिस द्वारा चलाया गया सायबर जागरूकता अभियान

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट

दिनांक 29.11.2025

NSS कैंप बेलगांव में माकडी पुलिस द्वारा चलाया गया सायबर जागरूकता अभियान ।

उपस्थित छात्र/छात्राओं, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों को सायबर अपराध के साथ-साथ महिला अपराध यातायात के नियम नवीन आपराधिक कानून व नशामुक्ति के संबंध में दी गई विस्तृत जानकारी।

पुलिस अधीक्षक जिला कोण्डागांव श्री पंकज चन्द्रा (भा०पु० से०) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री कौशलेन्द्र देव पटेल एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव श्री रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में थाना माकड़ी पुलिस द्वारा नवीन आपराधिक कानून, महिला अपराध यातायात नियम, नशामुक्ति एवं विशेष तौर पर सायबर अपराध के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए थाना माकड़ी क्षेत्र में लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी परिपेक्ष्य में आज दिनांक 29.11.2025 को NSS कैंप बेलगांव में निरीक्षक विकास बघेल द्वारा कैंप में उपस्थित सभी छात्र/छात्राओं, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को सायबर अपराध एवं सायबर अपराधों से खुद को बचाने के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया साथ ही महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराध व यातायात नियमों का पालन करने, भारत सरकार द्वारा लागू किये गये तीन नये आपराधिक कानूनों के संबंध में एवं नशामुक्ति के तहत नशीली दवाओं के खतरों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया है। इस दौरान मुख्य अतिथि श्रीमती रदमा सुधर बघेल (जिला पंचयात सदस्य), विशिष्ट अतिथि श्रीमती श्यामबती रमेश नेताम (सरपंच ग्राम पंचायत बेलगांव), श्री देवराज मोहन्ति (प्राचार्य DAV स्कूल बेलगांव), श्री वृन्दाधर नेरोजी (NSS कार्यक्रम अधिकारी), श्री रमन मेश्राम (NSS कार्यक्रम संयोजक), श्री मनीष कुमार यादव (व्याख्याता), दामिनी साहू, शमा वट्टी, दुर्गेश्वरी साहू, श्री पवन वैष्णव, श्री दीपेश कोड़ोपी, श्री बुद्धू मरकाम, श्रीमती सोनाई मरकाम (वार्ड पंच) श्रीमती लछनी नेताम (वार्ड पंच), श्री लहरी मरकाम, श्री गोविंद मरकाम तथा अन्य ग्रामीण एवं समस्त छात्र/छात्रायें उपस्थित रहें...

उत्तर बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन