Sun 02 Aug 2026

ब्रेकिंग

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : नारायणपुर की जर्जर सड़क को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

नारायणपुर की जर्जर सड़क को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बखरूपारा से गढ़बेंगाल चौक तक सड़क निर्माण की मांग, एक माह का अल्टीमेटम

नारायणपुर। जिले के प्रवेश द्वार बखरूपारा (एड़का चौक) से गढ़बेंगाल चौक तक अत्यधिक जर्जर और गड्डों में तब्दील हो चुकी सड़क की मरम्मत एवं स्थायी निर्माण की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी नारायणपुर के तत्वावधान में शुक्रवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार एड़का चौक पर धरना- प्रदर्शन एवं चक्काजाम किया गया।

सुबह 10 बजे से चले इस आंदोलन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिलाएं एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। आंदोलन के दौरान सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर जोरदार नारेबाजी की गई और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की गई।

महिलाओं की बड़ी भागीदारी,

सड़क पर बैठकर जताया विरोध धरना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने सड़क की खराब स्थिति के कारण हो रही दैनिक परेशानियों, दुर्घटनाओं और आवागमन की समस्या को लेकर नाराजगी जताई।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह मार्ग जिला मुख्यालय का प्रमुख प्रवेश मार्ग होने के बावजूद वर्षों से उपेक्षित है।

आंदोलन के दौरान एसडीएम नारायणपुर को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से लिखित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया कि- बखरूपारा (एड़का चौक) से गढ़बेंगाल चौक तक की सड़क तत्काल दुरुस्त की जाए सड़क निर्माण/मरम्मत का कार्य एक माह के भीतर प्रारंभ किया जाए यदि तय समयावधि में कार्य शुरू नहीं हुआ, तो आंदोलन को उग्र और व्यापक रूप दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी

कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि जनहित से जुड़ा मुद्दा है। पूर्व में भी सड़क की स्थिति को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन