Tue 04 Aug 2026

ब्रेकिंग

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

प्रमोद कुमार नाग सुकमा : आधार सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाने पर कलेक्टर का जोर

आधार सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाने पर कलेक्टर का जोर

दूरस्थ क्षेत्रों तक आधार सेवाएँ पहुँचाना हमारा लक्ष्य — कलेक्टर श्री अमित कुमार ,कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आधार नामांकन एवं अद्यतन प्रशिक्षण संपन्न ।कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशानुसार आधार नामांकन एवं अद्यतन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कलेक्टोरेट के मीटिंग हॉल में आयोजित हुआ, जिसमें जिले के सभी आधार ऑपरेटरों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में आधार की नवीनतम सॉफ्टवेयर प्रणाली ‘यूनिवर्सल क्लाइंट’ के माध्यम से नामांकन एवं अपडेट प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में चिप्स, डाकघर तथा सीएससी से जुड़े आधार ऑपरेटरों ने भाग लिया।प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री अमित कुमार ने कहा कि आधार ऑपरेटरों की भूमिका शासन और जनता के बीच एक मजबूत सेतु के समान है। आपका कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि आधार कार्ड आज सभी शासकीय योजनाओं की आधारशिला बन चुका है। आधार नामांकन एवं अद्यतन कार्य पूर्ण गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं तीव्र गति से किया जाए, जिससे आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। प्रशिक्षण सत्र का संचालन यूआईडी क्षेत्रीय कार्यालय हैदराबाद से आये सहायक प्रबंधक श्री आशीष सर द्वारा किया गया। उन्होंने ऑपरेटरों को आधार सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने, त्रुटि रहित नामांकन प्रक्रिया अपनाने तथा नवीन तकनीकी बदलावों की जानकारी विस्तारपूर्वक प्रदान की।इस अवसर पर ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री मोहम्मद शाहिद, आधार जिला समन्वयक श्री शेख शाहरुख तथा आईपीपीबी मैनेजर श्री अनिल कुमार की उपस्थिति रही। सभी अधिकारियों ने प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से आधार सेवाओं में पारदर्शिता, गति एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित होगी, जिससे आम नागरिकों को अधिक सुगम एवं सटीक सेवाएं प्राप्त होंगी।

प्रमोद कुमार नाग

ब्यूरो चीफ सुकमा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन