Sun 02 Aug 2026

ब्रेकिंग

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : 
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने विभागीय कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

*कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने विभागीय कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण*

*समयपालन, उपस्थिति एवं कार्यालयीन व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश*

*कोण्डागांव, 13 जनवरी 2026/* कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को प्रातः 10 बजे जिला कार्यालय परिसर स्थित विभिन्न विभागों के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्यालयीन व्यवस्थाओं, साफ-सफाई एवं रख-रखाव की स्थिति का जायजा लिया।

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान कुछ कार्यालयों में पाई गई कमियों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अनिवार्य रूप से प्रातः 10 बजे कार्यालय में उपस्थित रहें।

कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने कहा कि सभी विभाग प्रमुख अपने-अपने कार्यालयों का समुचित रख-रखाव, साज-सज्जा एवं स्वच्छता सुनिश्चित करें।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन