Sun 02 Aug 2026

ब्रेकिंग

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : कलेक्टर ने केशकाल विकासखंड के विभिन्न गांवों का किया सघन दौरा*

*कलेक्टर ने केशकाल विकासखंड के विभिन्न गांवों का किया सघन दौरा*

*धान खरीदी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा*

कोंडागांव, 15 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने गुरुवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत विभिन्न गांवों का सघन दौरा कर स्वास्थ्य केंद्रों, विद्यालयों एवं छात्रावासों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धान खरीदी कार्यों के साथ-साथ शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया।

कलेक्टर ने ग्राम होनहेड़ स्थित प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन में आवश्यक मरम्मत कार्य एवं शेष निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों को दिए। इसके पश्चात उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर, होनहेड़ तथा ग्राम कुएंमारी में ओपीडी सेवाएं, प्रसव सुविधा एवं दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली। स्वास्थ्य केंद्र कुएंमारी के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए वहां सोलर हीटर स्थापित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके अलावा उन्होंने हाई स्कूल एवं प्राथमिक शाला का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने हाई स्कूल परिसर में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फेंसिंग कराने तथा प्राथमिक शाला में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए।

*धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण*

कलेक्टर ने ग्राम कुएंमारी स्थित धान उपार्जन केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने धान खरीदी की प्रगति और धान उठाव की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और धान खरीदी कार्य बिना किसी व्यवधान के संपादित कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. चतुर्वेदी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री कृपेन्द्र तिवारी, डीएमसी श्री ईमल बघेल, जनपद पंचायत केशकाल के सीईओ श्री अनुराग सिन्हा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन