Fri 07 Aug 2026

ब्रेकिंग

शिक्षा विभाग की आदेश की औहेलना अटैचमेंट समाप्त होने के बाद भी मूल पदस्थापन से दूर शिक्षक -फूलसिंग कचलाम

नारायणपुर से डोंगर रोड कि खस्ताहल सडक निर्माण कार्य को तीव्र गति करने परिवहन संघ, निको, और PWD कि बैठक में चर्चा

रावघाट बीएसपी प्रबंधन की मनमानी नही चलेगी बिना व्यवस्था किये माइंस चलाना बंद करे-नरेन्द्र नाग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम से देश की 140 करोड़ जनता से सीधा संवाद स्थापित करते हैं - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

हेमु साय कीरिपोर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम से देश की 140 करोड़ जनता से सीधा संवाद स्थापित करते हैं - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने सदर वार्ड में बूथ क्रमांक 107 में कार्यकर्ताओं के साथ सुना मन की बात कार्यक्रम आपरेशन सिन्दूर बदलते भारत की तस्वीर और साहस-संकल्प का प्रतीक - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देवसमूचा देश भारतीय सेना पर गर्व कर रहा है - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव प्रधानमंत्री मोदी ने बदलते बस्तर व 10वीं-12वीं परीक्षा में दंतेवाड़ा के छात्र छात्राओं की शानदार सफलता की सराहना की।जगदलपुर।25 मई,भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने आज रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 122 संस्करण शहर के सदर वार्ड में बूथ क्रमांक 107 में कार्यकर्ताओं व गणमान्य नागरिकों के साथ सुना।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम पर गर्व करते हुये आपरेशन सिन्दूर को बदलते भारत की तस्वीर व अदम्य साहस, संकल्प का प्रतीक बताया। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के द्वारा देश की 140 करोड़ जनता से सीधे संवाद स्थापित करते हैं। आज समूचा देश व समस्त देशवासी आपरेशन सिन्दूर की सफलता से गर्वित हैं और भारतीय सेना का सारा देश अभिनंदन कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में कहा है कि भारतीय सेना ने अपने शौर्य का प्रदर्शन करते हुये आपरेशन सिन्दूर से भारत का सिर ऊंचा किया। भारत का संकल्प आतंक को समूल समाप्त करना है और आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में बदलते बस्तर का जिक्र करते हुये दंतेवाड़ा जिले के छात्र छात्राओं द्वारा 10वीं-12वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन की सराहना की। यह हम सभी बस्तर वासियों के लिये गौरव की बात है। छत्तीसगढ़ सहित हमारा बस्तर नितदिन विकास की ओर अग्रसर हो रहा है।आज मन की बात कार्यक्रम के श्रवण के दौरान निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य संजय विश्वकर्मा, नरेंद्र जैन, गोदावरी साहू, राजकुमार तम्बोली,रुपेश जैन, निर्मल सिंह राजपूत, मयंक नत्थानी, अभिषेक तिवारी, मनी विक्रम नायडू, अनिमेष चौहान, झरना महन्ती,अलका दास, गुड्डू विश्वकर्मा इत्यादि सहित कार्यकर्ताओं व नागरिक उपस्थित रहे। बस्तर संभाग हेड हेमु साय 7870710680 प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन