Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : बाबा गुरु घासीदास जयंती को जिला नारायणपुर में सतनामी समाज के द्वारा बड़ी ही धूम धाम से मनाया गया

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट

जिला नारायणपुर =जय सतनाम जिला नारायणपुर सतनाम भवन नया पारा नारायणपुर में बाबा गुरु घासीदास जी की प्रति वर्ष की भाती इस वर्ष भी बड़ी हर्षोल्लास के साथ सतनामी समाज एवं सभी लोगो के सहयोग से मनाया गया सर्व प्रथम बाबा गुरु घासीदास जी की प्रतीक चिन्ह जैतखंभ एवं फोटो युक्त सजी गाड़ी से नगर भ्रमण शोभा यात्रा ज्ञान गंगा सागर मुंगेली (चातरखार) पंथी पार्टी के विशेष सहयोग से पुलिस विभाग एवं जिला प्रशासन तथा नगर वाशियो के सहयोग से शोभा यात्रा निकला गया जिसमें हर चौक चौराहे में बाबा जी का पूजा अर्चना कर फूलों की बारिश किया गया । सतनाम भवन नया पारा नारायणपुर में बाबा गुरु घासीदास जी की जैत खाम में पालो श्री विनोद कुमार जी द्वारा सामाजिक सदस्यों की उपस्थिति एवं नगर वाशियो की सहयोग से किया गया।तत्पश्चात पूजा अर्चना सभी लोगो के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री प्रताप मंडावी जी उपाध्यक्ष जिला पंचायत नारायणपुर एवं श्री इंद्र कुमार बघेल जी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद नारायणपुर वरिष्ठ समाज सेवक श्री बृजमोहन देवांगन जी के साथ ही श्री लुपेंद्र महीनाग जी जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस जिला नारायणपुर श्री यशपाल प्रेक्षा जी उप संचालक पंचायत जिला नारायणपुर श्री अरविंद कुजूर सर डीएसपी नारायणपुर श्री सनातन मेरसा अध्यक्ष सतनामी समाज जिला नारायणपुर के साथ अन्य सामाजिक सदस्यों के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया । समाज के अध्यक्ष श्री सनातन मेरसा में स्वागत भाषण देते हुए बाबा गुरु घासीदास जी के जीवनी में प्रकाश डाला। श्री प्रताप मंडावी जी ने बाबा गुरु घासीदास जी के उपदेश को आज समाज के सभी लोगो को आत्मसात करने की बात कहा। श्री इंद्र कुमार बघेल जी ने मानव मानव एक समान की बात कहते हुए बाबा गुरु घासीदास जी को स्मरण किया। श्री बृजमोहन देवांगन जी ने सबसे पहले आयोजक समिति के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री यशपाल प्रेक्षा जी ने बाबा गुरु घासीदास जी के समाज हेतु किए उल्लेखीय कार्यों को बताते हुए अपना विचार व्यक्त किया। श्री डाक्टर राजेंद्र सिंह जी actw ने प्प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किया ।सतनाम भवन नया पारा नारायणपुर में बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती कार्यक्रम में जयकारा से गूंज उठा । इस कार्यक्रम में सामाजिक सदस्यगण श्री डाक्टर पी एन बघेल जी श्री अमर दीप कुर्रे श्री विनोद कुमार जी श्री राकेश सोनी जी श्री सुनील कुमार कुर्रे श्री सुरेंद बघेल एन के भारती जी hp जोशी जी मणि शंकर अंचल जी के अतिरिक्त सभी समाजिक सदस्य उपस्थित रहे बच्चों की मनमोहक। नृत्य ने सभी लोगो की मन मोह लिया । पुरस्कार राशि सभी बच्चों को उपस्थित लोगों द्वारा दी गई। मेघावी बच्चों को सम्मान दिया गया तथा उक्त कार्यक्रम में विशेष रूप से अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का संचालन डाक्टर पी एन बघेल जी ने किया और आभार प्रदर्शन श्री लुपेंद्र महीनाग जी द्वारा किया गया।

उत्तर बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन