Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

प्रमोद कुमार नाग सुकमा : मलेरिया संवेदनशील क्षेत्रों में जागरूकता अभियान तेज,मितानिनों ने ली जागरूकता बढ़ाने की शपथ

सीएमएचओ डॉ. आर. के. सिंह का फील्ड विजिट

मलेरिया संवेदनशील क्षेत्रों में जागरूकता अभियान तेज,मितानिनों ने ली जागरूकता बढ़ाने की शपथ

सुकमा/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. सिंह ने गुरुवार को जिले के दूरस्थ वनांचल में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र मनकापाल का फील्ड निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिला मलेरिया सलाहकार श्रीमती राजेश्वरी पी., आईडीएसपी जिला डाटा प्रबंधक वेदप्रकाश साहू तथा ब्लॉक वीबीडीटीएस मालती नेताम मौजूद रहीं।निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा मलेरिया संवेदनशील क्षेत्रों मनकापाल, पोरदेम, गुफड़ी एवं चिरमुर की मितानिनों की संकुल बैठक आयोजित की गई। बैठक में मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान को सफल बनाने में मितानिनों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया गया तथा जन–जन में जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई।सीएमएचओ डॉ. सिंह ने मितानिनों को मलेरिया, उल्टी-दस्त, संस्थागत प्रसव, टीबी, कुष्ठ, मोतियाबिंद सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों से संबंधित जरूरी दिशा–निर्देश दिए। साथ ही समय पर रिपोर्टिंग, मितानिन दवा पेटी में उपलब्ध दवाइयों के उपयोग, तथा मलेरिया स्लाइड तैयार करने का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाना तथा मलेरिया उन्मूलन अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है।

ब्यूरो चीफ प्रमोद कुमार नाग

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन