बीजापुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता : थाना बेदरे क्षेत्र में नक्सली डंप से हथियार एवं गोला-बारूद बरामद ।
Ten Singh Thakur
Tue, Sep 22, 2026
थाना बेदरे क्षेत्र में नक्सली डंप से हथियार एवं गोला-बारूद बरामद ।
सर्च एवं डिमाईनिंग कार्यवाही के तहत थाना बेदरे क्षेत्र के ग्राम लंका पहाड़ी के जंगल में सुरक्षा बलों द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
डिमाईनिंग के दौरान जंगल में जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए माओवादी डंप से SLR, INSAS, .315 बोर बंदूक, BGL लॉन्चर, BGL सेल, चाइना हैंड ग्रेनेड सहित बड़ी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया गया।*
*बरामद सामग्री :-*
🔹 SLR/LMG रायफल – 01 INSAS रायफल – 01 .315 बोर बंदूक – 01 BGL लॉन्चर – 02 BGL सेल – 17चाइना हैंड ग्रेनेड – 01 SLR राउंड – 49.315 बोर राउंड – 15 BGL कारतूस – 15 SLR मैगजीन – 04 .315 बोर मैगजीन – 01
अन्य सामग्री एवं उपकरण
बरामद हथियार एवं सामग्री को विधिवत जप्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई एवं पतासाजी की जा रही है।माह सितम्बर में सुरक्षा बलों की अलग अलग कार्यवाही में माआवादियों के द्वारा पूर्व से छूपा कर रखे गये डम्प बरामद किया गया दिनांक 20.09.2026 को थाना भैरमगढ़ क्षेत्रान्तर्गत आदवाड़ा के जंगल से AK-47, 315 Bore, Single shot, Pistol सहित जिंदा कारतुस एवं मैग्जीन बरामद किया गया । दिनांक 16.09.2026 को थाना फरसेगढ़ क्षेत्रान्तर्गत बड़ेआलवाड़ा के जंगल से 315 बोर रायफल, 49 जिंदा राउण्ड, .303 के 25 जिंदा राउण्ड एवं 12 बोर के 49 जिंदा राउण्ड, जिलेटिन 8 किग्रा, वॉकी टॉकी एवं अन्य टूल्स व उपकरण बरामद किया गया दिनांक 10 सितम्बर 2026 को थाना मिरतुर क्षेत्रान्तर्गत इंडरीपाल के जंगल से अलग अलग स्थानों से नॉन इलेक्ट्रिकल वायर 07 बंडल, डेटोनेटर एवं ग्रेनेड बरामद किया गया । दिनांक 01 सितम्बर 2026 को थाना भोपालपटनम् क्षेत्रान्तर्गत नीलमड़गु के जंगल से माओवादियों के डम्प से 01 12 बोर देशी कटटा, 01 बीजीएल लांचर, बीजीएल सेल-08, 12बोर जिंदा राउण्ड 10 नग एवं अन्य सामग्री बरामद किया गया ।
प्रधान संपादक
तेन सिंह ठाकुर
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन