Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

रावघाट बीएसपी प्रबंधन की मनमानी नही चलेगी बिना व्यवस्था किये माइंस चलाना बंद करे-नरेन्द्र नाग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : थाना अनंतपुर पुलिस द्वारा दिगर राज्य उड़ीसा से अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करने वाले पर की गई कार्यवाहीं

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट

थाना अनंतपुर जिला कोण्डागांव (छ.ग.)

 थाना अनंतपुर पुलिस द्वारा दिगर राज्य उड़ीसा से अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करने वाले पर की गई कार्यवाही।

 आरोपी के कब्जे से 15.16 लीटर कीमती 5,740 रूपये एवं एक मोटर सायकल जप्त किया गया।

 आरोपी के खिलाफ 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत् की गयी कार्यवाही।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 27/11/2025 को पेट्रोलिंग के दौरान जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि छिनारी की ओर से किरमारी की ओर एक मोटर सायकल एचएफ डिलक्स सीजी 27 K -4871 से एक व्यक्ति के द्वारा अवैध रूप से अंग्रेजी शराब परिवहन किया जा रहा है कि सूचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कौशलेन्द्र देव पटेल (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री रूपेश कुमार (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी गोपेन्द्र पटेल के नेतृत्व में थाना अनंतपुर के पेट्रोलिंग पार्टी मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर नाकेबंदी की कार्यवाही किये इस दौरान एक मोटर सायकल एचएफ डिलक्स सीजी 27 K -4871 आते दिखाई दिया जिसे ग्राम नेवरा से किरमारी जाने वाला पक्की सड़क तिरहा के पास रोका गया उक्त मोटर सायकल में एक बोरी में भुरे रंग का बैग के अंदर अंग्रेजी शराब रखा हुआ था जिन्हे उक्त शराब रखने एवं परिवहन करने के संबंध में नोटिस दिया गया जिनके द्वारा दस्तावेज पेश नहीं किया गया तब मोटर सायकल में बैठे त्रिनाथ बघेल पिता लखीराम बघेल उम्र 19 वर्ष जाति भतरा साकिन किरमारी पुजारीपारा थाना अनंतपुर जिला कोण्डागांव के कब्जे से हंटर बियर 20 नग प्रत्येक नग में 650 एमएल किमती 170 रू., आरएस का क्वाटर 06 नग प्रत्येक नग में 180 एमएल किमती 210 रू., मेकडावल नम्बर-01 का क्वाटर-04 नग प्रत्येक में 180 एमएल किमती 180 रू., ब्लैक कोर्ट 04 नग प्रत्येक नग में 90 एमएल किमती 90 रू. कुल 34 नग में जुमला 15.16 बल्क लीटर कुल जुमला किमती 5,740 रूपये का उड़ीसा राज्य निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद किया गया एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एचएफ डिलक्स सीजी 27 K- 4871 किमती 20,000 रूपये को जप्त किया गया उक्त आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक गोपेन्द्र पटेल, प्रआर. छबीलाल कोर्राम, नेमीचंद भण्डारी, भावेश मण्डावी, आरक्षक मनराज वट्टी, गितेश सेठिया, नोहरू नेताम का कार्य सराहनीय रहा।

उत्तर बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन