Sun 02 Aug 2026

ब्रेकिंग

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : थाना अनंतपुर पुलिस द्वारा ग्राम ओडारगांव में चलित थाना लगाकर सायबर फ्रॉड से जागरूकता और यातायात नियमो की जानकारी दी गई

 थाना अनंतपुर पुलिस द्वारा ग्राम ओडारगांव में चलित थाना लगाकर सायबर फ्रॉड से जागरूकता और तकनीकी बचाव व यातायात नियमों का पालन करने समझाईश दिया गया।

दिनांक 15.01.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कौशलेन्द्र देव पटेल (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री रूपेश कुमार (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में एवं थाना प्रभारी श्री गोपेन्द्र पटेल के नेतृत्व में ग्राम ओडारगांव में चलित थाना लगाकर साइबर अपराध रोकने के लिए मजबूत पासवर्ड, एंटीवायरस का उपयोग करें और अज्ञात लिंक से बचें, संवेदनशील जानकारी साझा न करें, और सोशल मीडिया ऑनलाइन निजी जानकारी, तस्वीरें साझा करने से बचें और अज्ञात लोगों से बातचीत में सावधानी बरतें और किसी भी धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकते है।

थाना अनंतपुर पुलिस द्वारा ग्राम भ्रमण के दौरान बेलोण्डी चौक के पास एमसीपी लगाकर आने जाने वालों को वाहन में रखे जाने वाले दस्तावेजों आरसी बुक, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, पोलूशन, परमिट के संबंध में बताया गया व तेज गति से वाहन नहीं चलाने एवं दो पहिया वाहन चलाते समय हेल्मेट पहनने तथा चार पहिया वाहन को चलाते समय सीट बेल्ट लगाकर चलाने समझाईश दिया गया तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् चालानी कार्यवाही की गई।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन