Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : थाना अनंतपुर पुलिस द्वारा साप्ताहिक बाजार बड़े घोडसोडा में चलित थाना का सायबर ठगी के तरीकों की जानकारी दी गई

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट

दिनांक 07.12.2025

थाना अनंतपुर जिला कोण्डागांव (छ0ग0)

 थाना अनंतपुर पुलिस द्वारा साप्ताहिक बाजार बड़े घोड़सोड़ा में चलित थाना लगाकर ग्रामीणों को सायबर ठगी के तरीकों एवं यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

दिनांक 07.12.2025 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कौशलेन्द्र देव पटेल (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री रूपेश कुमार (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में ग्राम बड़े घोड़सोड़ा साप्ताहिक बाजार में जागरूकता अभियान चलाया गया, साप्ताहिक बाजार आये ग्रामीणों को थाना अनंतपुर पुलिस द्वारा बताया गया कि सायबर ठग लोगों को ठगने और उनकी मेहनत की कमाई चुराने के लिए दिन प्रतिदिन नए नए तरीके आजमा रहे हैं। इन तरीकों में फर्जी कॉल्स से लेकर डिजिटल स्कैम तक शामिल होते है, ये सभी उम्र के लोगों को निशाना बनाते है बाजार में आये सभी ग्रामिणों को सतर्क रहने को कहा गया तथा ग्रामिणों को महिला एवं बाल संबंधी अपराध, पॉक्सो एक्ट, यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। ग्रामिणों को समझाईश दिया गया कि नाबालिक बालक एवं बालिकाओं वाहन नहीं चलाने दें एवं स्वयं मोटर सायकल चलात समय हेल्मेट पहने, शराब पीकर वाहन नही चलाए, तीन सवारी बैठाकर वाहन नहीं चलाएं, मालवाहक गाड़ी में सवारी नहीं बैठाएं, नियंत्रित गति से वाहन चलाएं एवं अपने वाहन का पूर्ण दस्तावेज रखने समझाईश दिया गया। ग्रामिणों को नशा मुक्ति भारत अभियान के बारे में बताकर नशा करने के साधनों शराब, तम्बाकु, गुड़ाखू, बीड़ी सिगरेट का सेवन नहीं करने हिदायत दिया गया। थाना अनंतपुर पुलिस के द्वारा जागरूकता अभियान निरंतर जारी रखकर ग्रामिणों को समझाईश दिया जा रहा है।

उत्तर बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन