Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट : बस्तर में खनिज माफिया पर प्रशासन ने की कार्रवाई

बस्तर में खनिज माफिया पर प्रशासन ने की कार्रवाई

गौण खनिज के अवैध परिवहन पर पोकलेन मशीन सहित 10 वाहन जब्त ,बस्तर जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर पूरी तरह रोक लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री हरिस एस के कड़े निर्देशों के परिपालन में खनिज विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई की। खनिज अधिकारी श्री शिखर चेरपा के मार्गदर्शन में विभागीय जांच दल ने विगत 18 एवं 20 दिसंबर 2025 को जिले के गढ़िया, सोनारपाल, जगदलपुर और टिकरा लोहंगा क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया। इस सघन जांच अभियान के दौरान खनिज विभाग ने अवैध रूप से गौण खनिज रेत और मुरम का परिवहन और उत्खनन करते हुए 10 वाहनों को रंगे हाथों पकड़ा है।

विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई में सबसे महत्वपूर्ण जब्ती मुरम के अवैध उत्खनन में संलिप्त एक पोकलेन मशीन और एक टिप्पर को जब्त किया गया है। इसके अतिरिक्त रेत के अवैध परिवहन में लिप्त अन्य नौ वाहनों पर भी कार्रवाई की गई है। विभाग ने मौके से टिप्परों को जब्त किया है। वहीं छोटे वाहनों के जरिए अवैध परिवहन करने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को भी जब्त कर लिया गया है। ये सभी वाहन बिना किसी वैध दस्तावेज के खनिज संपदा का परिवहन कर रहे थे, जिन्हें अब पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पकड़े गए सभी वाहन मालिकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास तथा विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत सख्त दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में खनिज अधिकारी के साथ खनिज सिपाही डिकेश्वर खरे, श्री पचेयपन तथा नगर सैनिक अनंतराम कुंवर, चमनलाल बघेल और देवीराम बघेल ने सक्रिय भूमिका निभाई। खनिज विभाग ने जिले के सभी ठेकेदारों और परिवहनकर्ताओं को पुनः चेतावनी दी है कि बिना वैध अभिवहन पास के खनिजों का परिवहन एक दंडनीय अपराध है और भविष्य में भी अवैध परिवहनकर्ताओं पर इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

प्रधान संपादक

तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन