Sun 02 Aug 2026

ब्रेकिंग

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : लापरवाहीपूर्वक तेज रफ़्तार वाहन चलाने वाले बस चालक के विरुद्ध की गई कार्यवाही

📍*दिनांक- 05/01/2026*

🛑*जिला कोंडागांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही*

🛑 *लापरवाहीपूर्वक तेज रफ़्तार वाहन चलाने वाले बस चालक के विरुद्ध की गई कार्यवाही

केशकाल:– केशकाल घाटी में रविवार दिनांक 4 जनवरी की रात घाटी में लगातार चल रहे जाम के दौरान जगदलपुर से नागपुर की ओर जा रही बस क्रमांक सीजी 17 एलसी 5355 के चालक द्वारा तेज रफ्तार से लापरवाहीपूर्वक बस चलाते हुए ओवरटेकिंग किया जा रहा था। केशकाल पुलिस द्वारा विश्रामपुरी चौक में बस चालक को रोकने पर उसने पुलिसकर्मी पर जान से मारने की नीयत से बस चढ़ाने का प्रयास किया। साथ ही पुलिस अधिकारियों के साथ मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज करने पर आरोपी बस चालक पुष्पेंद्र कोर्राम उम्र 29 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे आज माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी डीएसएफ आरक्षक उमेशदास मानिकपुरी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करवाया कि आज दिनांक 04/01/2026 को केशकाल शहर में यातायात प्रबंधन एवं शहर पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था। उसी दरमियान शहर से लेकर घाट तक जाम की स्थिति निर्मित होने से यातायात व्यवस्था बहाल करने के लिए पेट्रोलिंग वाहन के अधिकारी व अन्य स्टाफ के साथ विश्रामपुरी चौक की ओर जा रहे थे। कि बस कमांक CG-17-LC-5355 का चालक जाम होने की स्थिति को देखते हुये भी गलत दिशा में जाकर ओवरटेक करते हुये आगे बढ़ा दिया था। जिसे रोकने के लिए कहने पर बस का चालक बस को न रोक कर पुलिसकर्मियों पर बस को चढ़ाने का प्रयास करने लगा। मना करने से बस से नीचे उतरकर अनावश्यक वाद विवाद करने लगा। आरोपी द्वारा पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने का आमादा होकर भयोपरत करना पाए जाने से प्रार्थी के रिपोर्ट पर धारा धारा 109, 121 (1), 132, 296 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय पंकज चंद्रा (भा.पु.से) के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कौशलेंद्र देव पटेल (रा.पु.से) के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री अरुण नेताम (रा.पु.से) के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी विकास बघेल की मौजूदगी में विवेचना के दौरान आरोपी पुष्पेन्द्र कुमार कोर्राम पिता सोहनराम कोर्राम जाति गांडा उम्र 29 वर्ष निवासी सिंगनपुर खासपारा थाना केशकाल जिला कोण्डागाव हॉल लोकमान्य तिलक वार्ड धरमपुरा जगदलपुर का कृत्य अपराध धारा का पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। संपूर्ण कार्यवाही में निरी. विकास बघेल, स.उ.नि. निहार रंजन मण्डल, हेमंत देवांगन, बुधमल समरथ, प्र.आर. माधुरी रावटे, आर. मनोहर निषाद, कमलेश कंवर, धर्मेंद्र नेगी एवं लोकेश्वर तारम की अहम भूमिका रही।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन