Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : अबूझमाडिया आदिवासी समाज का विशाल सम्मेलन का कार्यक्रम जिला नारायणपुर में सम्पन्न हुआ

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट

जिला नारायणपुर में अबूझमाडिया आदिवासी समाज का विशाल सम्मेलन हुआ संपन्न

नारायणपुर जिले में दिनांक 27/12/2025 को अबूझमाडिया आदिवासी समाज के द्वारा विशाल सम्मेलन का आयोजन जिला नारायणपुर के अबूझमाडिया आदिवासी समाज के भवन में विशाल सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में शामिल होने के लिए दूर दूर अंचल से बीहड़ जंगलों से भी सभी आदिवासी भाइयों ने इस कार्यक्रम में अपनी उपस्तिथि दी।

हजारों की संख्या में एकत्रित हुए सभी आदिवासी समाज के ग्रामीण अपने अस्तित्व की पहचान को बनाएं रखने के लिए और आने वाली नई पीढ़ी को भी अपने आदिवासी समाज के रीति रिवाजों को जिन्दा रखने के लिए इस कार्यक्रम को समय समय पर किया जाना बहुत ही जरूरी है, ऐसा समाज के प्रमुखों के द्वारा कहा गया है, क्योंकि आज की आधुनिक दुनियां में कही न कहीं युवा नई पीढ़ी अपने जल जंगल जमीन और अपने मूल निवासी होने पर अपने जल जंगल जमीन की रक्षा के साथ साथ अपने जीवन को अपने समाज के उत्थान के लिए समर्पित भावना रखना हर युवा पीढी का कर्तव्य होना चाहिए। ताकि युगों युगों तक आदिवासी समाज की परंपरा को बरकरार रखा जा सके। वर्तमान समय में कही न कहीं आदिवासी समाज को अपनी संस्कृति को बचाएं रखने के लिए बहुत ही संघर्ष करना पड़ रहा है, और अपनी पहचान को बनाएं रखने के लिए समय समय पर विशाल सम्मेलन कर अपने आदिवासी समाज को जोड़कर रखना और अपने संस्कृति जल जंगल जमीन को बचाएं रखना इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य है। ताकि आने वाली पीढ़ी अपने मूल संस्कृति को बचाएं रखने के लिए हमेशा ही सजग और तैयार रहे, नहीं तो आज आधुनिक दुनियां में धीरे धीरे नई पीढ़ी को अगर अपने आदिवासी समाज के रीति रिवाजों और संस्कृति का ज्ञान नहीं देंगे तो निश्चित ही धीरे धीरे आदिवासी संस्कृति विलुप्त होने की कगार पर पहुंच जायेगी।

इसलिए आदिवासी समाज के बुद्धिजीवी और बुजुर्गों के द्वारा अपने आने वाली पीढ़ी को अपने समाज के संस्कृति को विलुप्त होने से कैसे बचाया जाएं और अपने आदिवासी समाज के सभी साथियों को कैसे जोड़ा जाए और जो अनेकता से एकता में हमेशा ही जुड़कर रहे ताकि आदिवासी समाज की गरिमा हमेशा जिन्दा और बनी रहे, यही मूल उद्देश्य रहा है उक्त कार्यक्रम को आयोजित करने का, जिससे हमेशा की तरह आदिवासी समाज की एकता और अखंडता बरकरार रहे।

उत्तर बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन