Thu 06 Aug 2026

ब्रेकिंग

शिक्षा विभाग की आदेश की औहेलना अटैचमेंट समाप्त होने के बाद भी मूल पदस्थापन से दूर शिक्षक -फूलसिंग कचलाम

नारायणपुर से डोंगर रोड कि खस्ताहल सडक निर्माण कार्य को तीव्र गति करने परिवहन संघ, निको, और PWD कि बैठक में चर्चा

रावघाट बीएसपी प्रबंधन की मनमानी नही चलेगी बिना व्यवस्था किये माइंस चलाना बंद करे-नरेन्द्र नाग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

: ताड़ से तरक्की की ओर श्यामगिरी में पाम ऑयल की खेती से उग रही उम्मीदें

  रचना ठाकुर की रिपोर्ट दांतेवाड़ा  
ताड़ से तरक्की की ओर श्यामगिरी में पाम ऑयल की खेती से उग रही उम्मीदें
[video width="848" height="478" mp4="https://cgfastnews24.com/storage/2025/07/VID-20250730-WA0126.mp4"][/video] कभी नक्सली आतंक का गढ़ रहे श्यामगिरी गांव में अब तरक्की की नई इबारत लिखी जा रही है। 2019 में इसी गांव में नक्सली हमले में भाजपा विधायक भीमा मंडावी की शहादत हुई थी। आज वही गांव पाम ऑयल की खेती के जरिए विकास की ओर कदम बढ़ा रहा है।   [video width="1280" height="720" mp4="https://cgfastnews24.com/storage/2025/07/VID-20250730-WA0127.mp4"][/video] उद्यानिकी विभाग की पहल पर श्यामगिरी में 15 एकड़ ज़मीन पर पाम ऑयल के पौधे रोपे गए हैं। अनुमान है कि तीन वर्षों में इन पौधों से उत्पादन शुरू हो जाएगा, जिससे किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। स्थानीय किसान अनिल कोर्राम का कहना है, "जब अधिकारियों ने जानकारी दी, तो मैंने गूगल पर इसके बारे में पढ़ा। देखा कि इससे अच्छा मुनाफा हो सकता है। इसलिए बारिश के साथ ही अपनी ज़मीन पर पाम के पौधे लगाए और साथ में धान की फसल भी बोई है, जिससे दोहरा लाभ मिलेगा।" दंतेवाड़ा जिले में कुल 600 हेक्टेयर में पाम तेल की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए किसानों से संपर्क कर उनकी भूमि पर पौधे रोपे जा रहे हैं। उद्यानिकी विभाग की सहायक संचालक मीणा मंडावी बताती हैं कि, "पाम ऑयल की खेती से ग्रामीणों की आय तो बढ़ेगी ही, साथ ही नक्सल प्रभावित इलाकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में भी यह योजना मददगार साबित होगी।" यह पहल नक्सलवाद से प्रभावित गांवों में आत्मनिर्भरता और विश्वास की नई नींव रखने का प्रयास है। अब श्यामगिरी में बारूद नहीं, बल्कि पाम की हरियाली से भविष्य की उम्मीदें लहलहा रही हैं। ब्यूरो चीफ दांतेवाड़ा रचना ठाकुर 7000297169  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन