Fri 07 Aug 2026

ब्रेकिंग

शिक्षा विभाग की आदेश की औहेलना अटैचमेंट समाप्त होने के बाद भी मूल पदस्थापन से दूर शिक्षक -फूलसिंग कचलाम

नारायणपुर से डोंगर रोड कि खस्ताहल सडक निर्माण कार्य को तीव्र गति करने परिवहन संघ, निको, और PWD कि बैठक में चर्चा

रावघाट बीएसपी प्रबंधन की मनमानी नही चलेगी बिना व्यवस्था किये माइंस चलाना बंद करे-नरेन्द्र नाग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

: नक्सल पीड़ित परिवारों को आवश्यक दस्तावेजों और योजनाओं की सुविधा दिलाने के उद्देश्य से विशेष शिविर का हुआ आयोजन*

रचना ठाकुर की रिपोर्ट... *नक्सल पीड़ित परिवारों को आवश्यक दस्तावेजों और योजनाओं की सुविधा दिलाने के उद्देश्य से विशेष शिविर का हुआ आयोजन* *हर ब्लॉक स्तर पर होगा विशेष सुविधा शिविर का आयोजन* दंतेवाड़ा, 04 जून 2025। राज्य शासन के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज, कारली में आज नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का सीधा लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के सहयोग से आवश्यक दस्तावेजों और योजनाओं की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गई। इसमें आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड, बस पास, नरेगा जॉब कार्ड, सामाजिक पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बैंक खाता खोलना, स्व सहायता समूह से जोड़ना, आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र, कौशल विकास प्रशिक्षण, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि और वन अधिकार पट्टा जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं शामिल थीं। शिविर का संचालन नोडल अधिकारी श्री गोवर्धन प्रसाद साहू द्वारा किया गया, जिन्होंने संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर नक्सल पीड़ित परिवारों को सभी जरूरी दस्तावेज और सुविधाएं प्रदान कराईं। इसके साथ ही श्री साहू ने यह भी बताया कि जिला प्रशासन की पहल पर हर ब्लॉक स्तर पर हर हफ्ते इस तरह के विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक नक्सल पीड़ित परिवारों को लाभ पहुंचाया जा सके और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ा रचना ठाकुर 7000297169

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन