Sun 02 Aug 2026

ब्रेकिंग

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट : मुख्यधारा में लौटे 52 माओवादी कैडर, माओवादियों पर रूपये 01.41 करोड़ का ईनाम घोषित था।

पूना मारगेम: पुनर्वास से पुनर्जीव“पूना मारगेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन” — शांति और विश्वास की नई शुरुआत

मुख्यधारा में लौटे 52 माओवादी कैडर, माओवादियों पर रूपये 01.41 करोड़ का ईनाम घोषित था।

छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण नीति के अंतर्गत आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में साउथ सब जोनल ब्यूरो से संबंधित 52 माओवादी कैडरों ने हिंसा और जनविरोधी विचारधारा का परित्याग कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिय पुनर्वास में शामिल होने वालों में DKSZC के अलावा AOB डिवीजन एवं भामरागढ़ एरिया कमेटी के माओवादी भी है शामिल । माओवादी विरोधी अभियान में उपलब्धि - बीजापुर जिले में 01 जनवरी 2024 से अब तक:- 876 माओवादी मुख्यधारा में लौट चुके हैं, 1126 माओवादी गिरफ्तार किए गए हैं एवं 223 माओवादी विभिन्न मुठभेड़ों में मारे गए हैं ।

राज्य शासन की व्यापक नक्सल उन्मूलन नीति, तथा शांति, संवाद एवं विकास पर आधारित सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप आज 52 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागकर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। जिसमें रूपये 1.41 करोड़ ईनाम के 21 महिला कैडर और 31 पुरुष कैडर शामिल हैं, जिन्होंने सशस्त्र और हिंसक विचारधारा से स्वयं को अलग कर शांति और प्रगति के मार्ग को अपनाया ।52 कैडरों में डीव्हीसीएम-01, कंपनी न.07 के - 02 सदस्य, पीपीसीएम-03, एसीएम -10, डिवीजन एवं ब्यूरो पार्टी सदस्य -08, प्लाटून एवं एरिया कमेटी पार्टी सदस्य- 09, मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर- 03, मिलिशिया प्लाटून डिप्टी कमाण्डर -01, मिलिशिया प्लाटून सदस्य-03, पीएलजीए सदस्य-01 एवं अलग अलग आरपीसी के सीएनएम/DAKMS/जनताना सरकार अध्यक्ष -11 सदस्य शामिल हैं, जिन्होंने हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया है।

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, पुलिस महानिरीक्षक केरिपु सीजी सेक्टर छ0ग0 रायपुर, उप पुलिस महानिरीक्षक केरिपु ऑप्स बीजापुर सेक्टर के मार्ग दर्शन व पुलिस अधीक्षक बीजापुर के निर्देशन में जिले में चलाये जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी, बस्तर फाईटर, एसटीएफ, कोबरा व केरिपु बल के द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयासो से तथा छ0ग0 शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति साथ ही छ0ग0 शासन द्वारा चलाये जा रहे नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर उप महानिरीक्षक केरिपु सेक्टर बीजापुर श्री बी0एस0नेगी, सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे

प्रधान संपादक

तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन