Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट : रामलला दर्शन योजना के तहत् जिले के 12 श्रद्धालु हुए रवाना

श्री रामलला दर्शन योजना के तहत् जिले के 12 श्रद्धालु हुए रवाना

विष्णु के सुशासन में जिले के पत्रकारों को मिल रहा श्रीराम के दर्शन करने का सौभाग्य।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा राज्य के राम भक्तों को निःशुल्क अयोध्या धाम में श्रीराम के दर्शन कराने हेतु श्री रामलला दर्शन योजना शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार विशेष ट्रेन से जिलों के पत्रकारों का चयन कर उन्हें अयोध्या धाम ले जाया जा रहा है।

इसी क्रम में 17 दिसंबर को जिले के 12 पत्रकारों को जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नारायण मरकाम, ने हरी झंडी दिखाकर नारायणपुर से राजनांदगांव के लिए कार द्वारा रवाना किया। ये सभी श्रद्धालु 18 दिसम्बर को राजनांदगांव से आस्था विशेष ट्रेन के माध्यम से अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान करेंगे।

पत्रकारों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया और बताया कि इस योजना से उनका श्रीराम के दर्शन कर रहे है। इस योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या यात्रा के लिए पूरा पैकेज दिया जा रहा है, जिसमें यात्रा, ठहरने, मंदिर दर्शन, और भोजन की सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा, यात्रा के दौरान सुरक्षा कर्मी, टूर एस्कॉर्ट और चिकित्सकों का दल भी साथ रहेगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खालको, उप संचालक समाज कल्याण के एस.एस. रैदास, उपसंचालक पंचायत यशपाल प्रेक्षा, सहायक संचालक जनसंपर्क संत कुमार कच्छप, नोडल अधिकारी सुरेश्वर निषाद सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन