Sun 02 Aug 2026

ब्रेकिंग

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कराया गया 02 दिवसीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता।

* सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कराया गया 02 दिवसीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता।

* दूरस्थ वनांचल क्षेत्र ग्राम कुदुर में हुआ आयोजन।

* थाना पुंगरपाल जिला कोंडागांव के तत्वधान में हुआ आयोजन।

कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा (IPS) के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कौशलेंद्र देव पटेल तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मर्दापाल श्री सतीश भार्गव के मार्गदर्शन में आम ग्रामीणों एव पुलिस के बीच मधुर संबंध स्थापित करने एवं सहयोग की भावना उत्पन्न करने हेतु अतिसंवेदनशील क्षेत्र ग्राम कुधूर डोंगरीगुड़ापारा में 02 दिवसीय सामुदायिक पुलिसिंग के तहत् दिनांक 09. 01.2026 से दिनांक 10.01.2026 तक बॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

उक्त बॉलीबाल प्रतियोगिता में थाना पुंगारपाल क्षेत्र के ग्राम पुंगारपाल, कुधूर, गुमियापाल कुधूर, उहपाल कुधूर, तुमड़ीवाल, छोटे हांदापाल, एहकली, मटवाल, हाई स्कूल मटवाल एवं पदनार के ग्रामीण, नवयुवक प्रतिभागियों ने भाग लिए। दो दिवस प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों एवं आम ग्रामीणों को पुलिस विभाग की ओर से भोजन कराया गया।

02 दिवसीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन आज दिनांक 10.01.2026 को हुआ, जिसमें ग्राम पुंगारपाल एवं ग्राम मटवाल के मध्य फाईनल मुकाबला खेला गया। जिसमें प्रथम स्थान ग्राम पुंगारपाल एवं द्वितीय स्थान ग्राम मटवाल की टीम रही। वहीं तृतीय स्थान पर ग्राम कुधूर की टीम रही।

आज के फाईनल मुकाबला के दौरान श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव श्री पंकज चंद्रा उपस्थित रहकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया गया। कोंडागांव के पुलिस अधीक्षक महोदय को अपने बीच पाकर जनता के बीच काफी उत्साह का माहौल देखा गया। फाइनल मैच के समाप्ति के पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विजेता टीम को 5000/- रुपए नकद, द्वितीय स्थान प्राप्त टीम को 3000/- नकद एवं तृतीय स्थान प्राप्त टीम को 2000/- नकद एवं शील्ड प्रदान किया गया साथ ही सभी टीम के प्रतिभागियों को अपर, जर्सी तथा प्रत्येक टीम को बॉलीबाल एवं नेट वितरण किया गया।

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपने उद्बोधन में ग्रामीणों से शिक्षा, स्वास्थय, नशा मुक्ति के संबंध में जागरूक किया गया एवं ग्रामीणों के द्वारा पारंपरिक स्वागत सत्कार एवं ग्रामीणों के साथ जमीन में बैठकर भोजन करते हुये गौरवान्वित हुये।

इस संपूर्ण आयोजन के दौरान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मर्दापाल श्री सतीश भार्गव, थाना पुंगारपाल प्रभारी निरीक्षक श्री बी.आर. ध्रुव थाना प्रभारी मर्दापाल निरीक्षक श्री राजकुमार सोरी, कंपनी कमांडर श्री सुरेंद्र नागवंशी, कंपनी कमांडर श्री राजेंद्र मरकाम, तुमड़ीवाल सरपंच श्रीमती सुमित्रा कश्यप, सरपंच पखनार श्री जयंतु कोर्राम, सरपंच टेकापाल मोवी कोर्राम, सरपंच मटवाल श्री जयराम मंडावी, सरपंच कुदुर श्री लोकनाथ कश्यप, उप सरपंच तुमड़ीवाल श्री नीलधर कश्यप, हटली सरपंच बलीराम सोढ़ी, पुजारी गायता श्री सोनुराम कश्यप, समाज प्रमुख गीजरु कोर्राम एवं अन्य ग्रामीणजन उपस्थित थे। ग्रामीणों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसा आयोजन भविष्य में और भी होते रहना चाहिए। सभी ग्रामीणजन बहुत उत्साहीत थे।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन