Sun 21 Jun 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब कारोबार पर कांकेर पुलिस का 69 आबकारी प्रकरणों में जप्त 465 लीटर अवैध शराब का कांकेर पुलिस ने किया नष्टीकरण

कोंडागांव जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन

अबूझमाड़ क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आईटीबीपी की विभिन्न सीओबी में योग कार्यक्रम आयोजित

अवैध धर्मांतरण के विरोध में सर्व समाज द्वारा एक दिवसीय धरना,प्रदर्शन ।राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : अवैध शराब कारोबार पर कांकेर पुलिस का 69 आबकारी प्रकरणों में जप्त 465 लीटर अवैध शराब का कांकेर पुलिस ने किया नष्टीकरण

अवैध शराब कारोबार पर कांकेर पुलिस का प्रहार 69 आबकारी प्रकरणों में जप्त 465 लीटर अवैध शराब का कांकेर पुलिस ने किया नष्टीकरण।

🔷कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ₹2.50 लाख कीमत की अवैध शराब नष्ट ।

🔷आबकारी एक्ट के प्रकरणों में जप्त देशी-विदेशी शराब का विधिवत नष्टीकरण।

🔷कांकेर पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई।

🟦अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू की उपस्थिति में आज दिनांक 20.06.2026 को चौकी दुधावा परिसर में आबकारी एक्ट के विभिन्न प्रकरणों में जप्त अवैध शराब एवं महुआ पास का विधिवत नष्टीकरण किया गया।

🟦कार्यवाही के दौरान चौकी दुधावा के 46 आबकारी एक्ट प्रकरणों में जप्त अवैध महुआ शराब, देशी एवं विदेशी शराब तथा महुआ पास कुल 346 लीटर, थाना नरहरपुर के 16 आबकारी एक्ट प्रकरणों में जप्त महुआ शराब एवं देशी-विदेशी शराब कुल 87 लीटर तथा चौकी हल्बा के 07 आबकारी एक्ट प्रकरणों में जप्त अवैध महुआ एवं देशी-विदेशी शराब कुल 32 लीटर को नियमानुसार नष्ट किया गया।

🟦इस प्रकार कुल 69 आबकारी एक्ट प्रकरणों में जप्त लगभग 465 लीटर अवैध शराब एवं महुआ पास, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹2,50,000/- है, का विधिवत नष्टीकरण किया गया। नष्ट की गई शराब में महंगे विदेशी ब्रांड जैसे रॉयल स्टैग, बैगपाइपर, मैकडॉवेल्स नंबर-1, विभिन्न ब्रांड की बीयर, देशी प्लेन शराब एवं महुआ शराब शामिल रही।

🟦कार्यवाही के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों पुलिस टीम:-योगेन्द्र वर्मा, सोमेश बघेल, कोमल भूषण पटेल, पुरुषोत्तम साकर, गोविन्द ध्रुव, उनि प्रेमशंकर ठाकुर, सउनि गंगाराम शोरी, प्रधान आरक्षक गौतम बिसेन, प्रधान आरक्षक परमेश्वर नेताम, प्रधान आरक्षक गरीब राम भुआर्य, मुकुंद मंडावी, आरक्षक इंदल नेताम, अशवन कोड़ोपी, मिथलेष कोटपरिहा, महेन्द्र भास्कर, महेश कुरेटी, सुमन मानिकपुरी एवं रैन जैन की सराहनीय भूमिका रही।

📢कांकेर पुलिस आमजन से अपील करती है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन संबंधी किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल नजदीकी थाना, चौकी अथवा पुलिस अपराधिक हेल्पलाइन नं 9479155125 को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन